फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   चुनावी फसाद करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी

चुनावी फसाद करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी

Sun, 12 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
चुनावी फसाद करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी
चुनावी फसाद करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी
विज्ञापन


करनैलगंज(गोंडा)। रविवार को करनैलगंज कोतवाली परिसर में एसपी ने नगर पालिका चुनाव में सभी अध्यक्ष एंव सदस्य पद के प्रत्याशियों की क्लास ली। चुनाव को खेल की तर्ज पर लड़ने की नसीहत देते हुए कहा कि यदि कोई भी फसाद करता है या कराता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

शनिवार को करनैलगंज तहसील में चौक घंटाघर पर जनसभा की परमीशन को लेकर दो प्रत्याशी व उनके समर्थक भिड़ गये थे। जिसमें पुलिस को लाठियां फटकारते हुए बल प्रयोग कर स्थित को काबू में करना पड़ा था।
विज्ञापन


रविवार को कोतवाली परिसर में सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की एक बैठक बुलाई गई जिसमें एसपी उमेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए सभी प्रत्याशियों को नसीहत का पाठ पढाते हुए कहा कि जिस तरह से सभी लोगों ने भाईचारा दिखाते हुए त्योहारों को निपटाया उसी तरह से चुनाव भी सम्पन्न करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद यदि कोई प्रत्याशी शहर में फसाद कराने या उन्माद फैलाने की कोशिश करेगा तो वह उनका व्यक्तिगत दुश्मन होगा, और वे उसी तरह से उससे निपटेंगे। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों के पतियों निवर्तमान चेयरमैन शमीम अच्छन व पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल के बीच जनसभा के समय का निर्धारण कराते हुुए आपस में गले मिलाया।


सभा की अध्यक्षता एसडीएम नन्हेंलाल यादव ने एवं संचालन कोतवाल अंगद राय ने किया तथा सीओ कृष्णचन्द्र सिंह, अकबाल रजा कुरैशी, कृष्ण गोपाल वैश्य, फहीम अहमद, यावर हुसैन मुन्ना, सलमान अंसारी, दिलदार हुसैन, शिवशरन मौर्या ने भी संबोधित किया। रफीउल्ला अंसारी, अरुण वैश्य, कन्हैया सोनी, हेतराम मौर्या एंव मोहित पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed