{"_id":"69adb8f3f7aac92026018408","slug":"101-got-the-keys-of-gonard-mart-and-68-got-the-keys-of-anganwadi-centre-gonda-news-c-100-1-gon1001-153726-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 101 को गोनार्द मार्ट व 68 को मिली आंगनबाड़ी केंद्र की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 101 को गोनार्द मार्ट व 68 को मिली आंगनबाड़ी केंद्र की चाबी
Sun, 08 Mar 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना विकासखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गोनार्द स्वच्छता मार्ट व आंगनबाड़ी केंद्रों की
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। 101 महिलाओं को गोनार्द मार्ट की चाबी सौंपी गई। वहीं, 68 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों की चाबियां दी गई।
जिले के विभिन्न विकासखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुजेहना ब्लॉक में कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम प्रियंका निरंजन ने की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व छात्राओं को प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य किट और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सामुदायिक शौचालयों में कार्य करने वाली 101 केयरटेकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोनार्द स्वच्छता मार्ट की चाबी दी गई। इन मार्ट का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी, जहां स्वच्छता से जुड़ी सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। इस पहल से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और उन्हें लखपति दीदी के रूप में विकसित करने की दिशा में मदद मिलेगी। वहीं, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत 68 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों की चाबियां सौंपी गईं। इससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं व प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही पात्र महिला लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबियां भी वितरित की गईं। डीएम ने कहा कि ‘गोंडा ज्ञान आवास’ पहल के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मॉडल आवासों में एक कक्ष को मां सिद्धिदात्री पुस्तकालय और दूसरे कक्ष को महिलाओं के आय सृजन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान मुजेहना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, इटियाथोक ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।