फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   100 disaster friends will be recruited, they will take charge in adverse conditions

Gonda News: 100 आपदा मित्रों की होगी भर्ती, विपरीत हालात में संभालेंगे मोर्चा

Sat, 10 May 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 10 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
100 disaster friends will be recruited, they will take charge in adverse conditions
गोंडा। पाकिस्तान से तनाव को देखते हुए आपदा मित्रों की भर्ती की जाएगी। जिले में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट व अन्य स्वयंसेवकों में से 100 आपदा मित्रों का चयन किया जाएगा। इन्हें लखनऊ में 12 दिन का विशेष प्रशिक्षण देकर विपरीत हालात में मोर्चा संभालने के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन इकाई की ओर से आपदा मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न संस्थानों की ओर से 18 से 40 वर्ष तक के इच्छुक स्वयंसेवकों की सूची मांगी गई है। इन्हें लखनऊ में 12 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। आपदा प्रबंधन, आपदा से पूर्व की तैयारी, भूकंप सुरक्षा, खोज एवं बचाव, अग्नि सुरक्षा, सीपीआर देना, बिजली गिरने पर बचाव के तरीके सिखाएंगे। प्रशिक्षण के बाद आपदा मित्रों को किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें फर्स्ट एड किट, लाइफ सेविंग जैकेट, टाॅर्च, सुरक्षा हेलमेट, लाइटर, बहु उपयोगी रस्सी, कटर, सीटी आदि सामान होगा। आपदा मित्र स्थानीय स्तर पर पुलिस और प्रशासन के सहयोगी बनेंगे। आपदा मित्र जरूरत पड़ने पर रस्सी से पुल भी बनाएंगे। आपदा के समय लोगों को भोजन, पानी, कपड़े व राहत सामग्री उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed