{"_id":"573377764f1c1bc348919946","slug":"10-lac-jwellery-stolen-from-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर से उड़ाए दस लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घर से उड़ाए दस लाख के जेवर
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 11 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कपूरपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने ग्राम प्रधान के घर जमकर हाथ साफ किया। आलमारी तोड़कर उसमें रखा करीब दस लाख रुपये के जेवर व 55 हजार की नगदी उठा ले गए। परिवारीजन जबतक कुछ समझ पाते चोर चंपत हो गए। सूचना पाकर बालपुर चौकी पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से ग्रामीणों मे दहशत व्याप्त है।
कर्नलगंज कोतवाली के चौकी बालपुर क्षेत्र के कपूरपुर गांव के प्रधान एडवोकेट रामनाथ दूबे के मुताबिक मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद घर के दूसरी मंजिल कीछत पर सोने के लिए चले गए।
रात करीब 12 बजे छत के छज्जा के सहारे चोर घर में घुस गए और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर अलमारी से 55 हजार नगद व दो सोने की चेन, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी बाला, पायल, चांदी के 10 सिक्के तथा 10 ग्राम का सोने का सिक्का उठा ले गए।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन बाक्स गांव के बाहर ले जाकर तोड़ा जिममें रखा सारा समान उठा ले गए। बालपुर चौकी प्रभारी राम दयाल यादव ने सिपाही आनन्द मिश्र, देवमणि यादव के साथ मौके पर पहुंच कर चोरी की जांच शुरू कर दी है।