फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 injured in collision between e-rickshaw and bike

Gonda News: ई रिक्शा व बाइक की टक्कर में 10 जख्मी

Fri, 23 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
10 injured in collision between e-rickshaw and bike
मुजेहना। धानेपुर-बगुलही-ईश्वरनंद कुटी मार्ग पर पूरे लदई के पास शुक्रवार को ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में 10 लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से मुजेहना सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोतीगंज के छजवा निवासी सुमन गिरि की तबीयत काफी दिनों से खराब थी। उन्होंने स्वस्थ होने पर मेहनौन स्थित मां पटमेश्वरी मंदिर में दर्शन की मनौती मानी थी। तबीयत में सुधार होने पर सुमन परिवार व गांव की महिलाओं के साथ ई रिक्शा से दर्शन करने गई थीं। लौटते समय पूरे लदई गांव के पास ई रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इसमें अचलपुर निवासी ई रिक्शा चालक श्रीराम, नीलम गिरि, उनका छह माह का बेटा विक्रम, कांति गिरि, दो वर्षीय आंचल, सुमन और गुड़िया गिरि घायल हो गईं। बाइक सवार प्रियंका, सुभांती और रोली को भी चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed