फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1.80 lakh fake voters' name removed from voter list

मतदाता सूची से 1.80 लाख फर्जी वोटरों का नाम हटा

Mon, 28 Dec 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
1.80 lakh fake voters' name removed from voter list
गोंडा। जिले की 1214 पंचायतों में से 1204 पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अब तेज पकड़ रही हैं। वार्डों के गठन को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन की टीम जुटी हुई है तो निर्वाचन विभाग मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

पंचायत के मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों को शामिल किया गया है। वहीं मतदाता सूची में मृतक व गलत तरीके से शामिल लोगों के नाम हटाए गए हैं। अभियान में मतदाता सूची से 1.80 लाख ऐसे मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं जो फर्जी तरीके से जुड़े हुए थे। इसके अलावा 11 जनवरी 2021 तक लोगों से आपत्तियां मांगी गईं हैं। इसके बाद 22 जनवरी को मतदाता सूची अंतिम रूप से जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए निर्देश के तहत चुनाव के लिए तैयारियों पूरी करने में विभाग जुटा हुआ है। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई है। बताया जा रहा है कि मतदाता सूची तो 1214 पंचायतों की तैयार की गई है लेकिन चुनाव 1204 में ही होना है। 10 पंचायतों का कार्यकाल अभी दो साल तक शेष है, वहां के चुनाव देर से हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी सभी पंचायतों की सूची तैयार की जा रही है। इसी क्रम में जिले की 1214 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। अभी तक जारी की गई सूची में 26 लाख मतदाता हो गए हैं, पिछले चुनाव 2015 में इनकी संख्या 24 लाख ही थी।
वहीं एक लाख 80 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इस तरह जारी की गई नई सूची को अंतिम रूप दिए जाने के लिए अब तहसीलों और ब्लॉकों में आपत्तियां ली जाएंगी। 3 जनवरी तक बीच मतदाता सूची का निरीक्षण करके कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इन आपत्तियों का निस्तारण 4 जनवरी से 11 जनवरी तक होगा। इसके बाद 22 जनवरी को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

वृहद पुनरीक्षण अभियान में करीब 3.71 लाख नए नाम मतदाता सूची में जुड़े हैं। मतदाता सूची से 1.80 लाख के नाम हटाए गए हैं। 64 हजार मतदाताओं ने संशोधन कराया है। मतदाता सूची पर दावा आपत्तियां तीन जनवरी तक ली जाएंगी। चार से 11 जनवरी के मध्य आपत्तियां निस्तारित की जाएंगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को होगा।
- नारायण, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय
फैक्ट फाइल
-1214 ग्राम पंचायत
- 1204 पंचायतों में होंगे चुनाव
-1480 मतदान केंद्र
-4195 मतदेय स्थल
- 2604708 मतदाता
-1.80 लाख नाम हटे
-3.71 लाख नए नाम जुड़े
-64 हजार मतदाताओं में संशोधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed