फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1.27 lakh saplings to be planted in Paraspur

परसपुर में रोपे जाएंगे 1.27 लाख पौधे

Tue, 06 Aug 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
1.27 lakh saplings to be planted in Paraspur
परसपुर (गोंडा)। विकास खंड की ग्राम सभाओं में 9 अगस्त को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रमकराया जायेगा। विकास खंड परसपुर के ग्राम विकास व पंचायत राज विभाग को मुख्यालय से 1 लाख 27 हजार 160 पौध रोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिसके लिये सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की क्षेत्रों में नियुक्ति की गयी है।
विज्ञापन

विकास खंड परसपुर के खंड विकास अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि शासन के आदेश एवं मंशानुरूप 9 अगस्त को बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विकास खंड परसपुर के ग्राम विकास विभाग को एक लाख, पंद्रह हजार, छह सौ तथा पंचायत राज विभाग को 11 हजार, 560 पौध रोपण का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की पूरे क्षेत्र में नियुक्ति की गयी है। एक ही दिन में इलेक्शन मोड (चुनावी पैटर्न) पर पौध रोपण का कार्यक्रम चलेगा। मुख्यालय के अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायतों से हर एक घंटे में इसकी सूचना बीडीओ को दी जायेगी। बीडीओ इसकी सूचना जिला स्तर पर देंगे। पौधों की आपूर्ति वन विभाग नर्सरी मुख्यालय व करनैलगंज ब्लॉक के बसेहिया से आपूर्ति करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed