{"_id":"f325127877adaef3219efb7f67693260","slug":"gold-three-times-more-from-reserve-bank-in-palace","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रिजर्व बैंक से तीन गुना ज्यादा सोना दबा है यहां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रिजर्व बैंक से तीन गुना ज्यादा सोना दबा है यहां'
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 12 Oct 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में उन्नाव के डौडियाखेड़ा में राव राम बक्स सिंह के महल की जल्द खुदाई की मांग उठने लगी है। पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा खुदाई का काम डेढ़ से दो महीने तक चलने की घोषणा के बाद संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी ने शुक्रवार को लखनऊ में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
स्वामी जी ने कहा कि संत शोभन सरकार की इच्छा है कि धनतेरस से पहले सोना सरकार के खजाने में चला जाए। उन्होंने कहा कि जितना सोना रिजर्व बैंक के पास है उससे तीन गुना ज्यादा सोना डौडियाखेड़ा में दबा है।
विज्ञापन
गुरुवार को संत शोभन सरकार से बक्सर स्थित उनके आश्रम मिलने पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम ने 18 अक्टूबर से खुदाई की बात कही थी। टीम के सदस्यों ने बताया कि 17 अक्टूबर को तकरीबन 20 सदस्यीय दल डौडियाखेड़ा पहुंच जाएगा। खुदाई का काम तकरीबन डेढ़ से दो महीने चलेगा।
विज्ञापन
इस पर संत शोभन सरकार ने कहा कि खुदाई तीन-चार दिनों में करा ली जाए तो ठीक होगा। पुरातत्व विभाग की टीम ने मजबूरी बताई और खुदाई के अपने तरीके के बारे में जानकारी दी।
शुक्रवार को संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी ने लखनऊ में पुरातत्व विभाग के अधिकारी बीके मिश्रा से मुलाकात कर राव राम बक्स सिंह के महल की जल्द से जल्द खुदाई को कहा। स्वामी जी ने कहा कि खुदाई में मिलने वाला सोना नष्ट नहीं होगा तो खुदाई में इतना समय लगाने का कोई औचित्य नहीं है।
लगी रही लोगों की भीड़
पुरातत्व विभाग द्वारा स्वर्ण भंडार की तलाश के लिए खुदाई की जानकारी देने के बाद एक बार फिर डौडियाखेड़ा में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। टांडा, प्रतापगढ़, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, बांदा आदि जिले से लोग राव राम बक्स सिंह का महल और बाबू जी का शिवाला देखने पहुंचे। सभी स्वर्ण भंडार को देखने को बेताब थे लेकिन यहां आने के बाद खंडहर देख उन्हें निराशा हुई।
ध्वस्त महल के टीले पर खड़े होकर कई ने फोटो भी खिंचाई। उनका कहना था कि यदि यहां स्वर्ण भंडार निकलेगा तो यह फोटो यादगार के रूप में वह हमेशा अपने पास रखेंगे।
आज से शुरू होगी सफाई
बाबू जी का शिवाला से लेकर राव राम बक्स सिंह के महल के बीच में उग आए बबूल के पेड़ों की शनिवार से कटाई शुरू होगी। ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह ने कहा कि पुरातत्व विभाग की टीम ने बबूल के पेड़ों को काटने के साथ ही सफाई को कहा है। शनिवार से मजदूर लगाकर पूरे स्थान की सफाई की जाएगी।
आज आ सकती है पुरातत्व विभाग की टीम
पुरातत्व विभाग की टीम शनिवार को फिर डौडियाखेड़ा आ सकती है। टीम महल स्थल पर होने वाले सफाई कार्यों का निरीक्षण करेगी।
अर्द्ध सैनिक बल पहुंचेगा
स्वामी ओम जी ने बताया कि महल की खुदाई अर्द्ध सैनिक बलों की मौजूदगी में होगी। खुदाई के पहले पूरे परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया है कि खुदाई का आदेश मिल गया है। इसकी कापी डीएम उन्नाव को भी भेजी जा चुकी है।
तीसरी आंख के सामने होगी खुदाई
राव राम बक्स सिंह के महल की खुदाई तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में होगी। स्वामी ओम जी ने बताया कि पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने कहा कि खुदाई की पूरी तस्वीर रिकार्ड होगी। खुदाई दिन में ही की जाएगी।
प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री मिलें तो और सोने के बारे में बताएंगे
संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी ने कहा कि संत को और भी सोने के भंडार में जानकारी है। संत शोभन सरकार की इच्छा है कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री उनसे मिलें तो वह इन्हें और सोने के भंडार के बारे में जानकारी देंगे। सोने का इतना भंडार है कि रुपया पौंड से भी बड़ा हो जाएगा।