{"_id":"5db092ae8ebc3e01416b49c0","slug":"gold-recovered-from-passenger-in-babatpur-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः बैंकाक से आए यात्री के पास से प्राइवेट पार्ट में छुपा कर रखा गया सोना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः बैंकाक से आए यात्री के पास से प्राइवेट पार्ट में छुपा कर रखा गया सोना बरामद
Wed, 23 Oct 2019 11:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार की देर शाम इंडिगो के विमान से बैंकाक से आए यात्री के पास से 385.75 ग्राम सोना बरामद हुआ। बरामद सोना निजी अंगों में छुपाकर रखा गया था। बुधवार को भी एक यात्री के पास से सोने का पेस्ट बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है।
हफ्ते भर में यह चौथा मामला है जब विमान यात्री के पास से सोना बरामद हुआ। इंडिगो के विमान 6 ई 94 से बैंकाक से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे नई दिल्ली निवासी यात्री सद्दाम की चेकिंग की गई। जांच के दौरान सद्दाम के निजी अंग से सोने की गुल्ली निकली। बरामद गुल्ली की कीमत लगभग 14 लाख 66 हजार रुपये बताई गई है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यदि किसी यात्री के पास से 20 लाख से कम कीमत का सोना पकड़ा जाता है तो कागजी कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया जाता है। इससे पहले पिछले बुधवार को शारजाह से आए देवरिया निवासी यात्री से 11 लाख 83 हजार रुपये का सोना कस्टम अधिकारियों ने बरामद किया था।
विज्ञापन
रविवार को एयर इंडिया के विमान से शारजाह से आए देवरिया निवासी बलवंत यादव और गोरखपुर के मुन्नालाल यादव के पास से 20 लाख 54 हजार रुपये का सोना बरामद हुआ था। हफ्ते भर में चार यात्रियों से सोने की बरामदगी के बाद माना जा रहा है कि तस्कर फिर सक्रिय हुए हैं और तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।