{"_id":"af713cce-9c2b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"girlfriend-leave-then-burst-answer-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"माशूका ने छोड़ा तो आंसरशीट पर निकाल आया भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माशूका ने छोड़ा तो आंसरशीट पर निकाल आया भड़ास
अमित त्यागी/नोएडा
Updated Wed, 03 Apr 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखता क्या है पिक्चर अभी बाकी है मामू...ये तो सिर्फ एक डायलॉग भर है, ये कहानी तो पूरी फिल्मी है। दरअसल, एमटीयू में अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें छात्र ने उत्तर पुस्तिका में गाली गलौच, अभद्र भाषा, डायलॉग, कविताएं लिखी है।
विज्ञापन
आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर के इस छात्र को मंगलवार को अपनी सफाई देने के लिए बुलाया गया।
छात्र के साथ हुए सवाल-जवाब के दौरान अधिकारी भी हैरान रह गए। छात्र के जवाब पर अधिकारी नाराजगी जाहिर कर रहे थे अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। आखिर में छात्र से लिखित सफाई ली गई जिस पर वीसी अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी: तुम्हें पता है विश्वविद्यालय ने क्यो बुलाया? छात्र: जी, मैंने उत्तर पुस्तिका में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।
अधिकारी: ऐसा क्यों किया?
छात्र: सर, गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई। मैं बहुत फ्रस्ट्रेशन में था, इसलिए सारी भड़ास आंसरशीट पर निकाल दी।
अधिकारी: क्या हुआ था?
छात्र: सर, लड़की के पेरेंट्स को पता चल गया था, जिसके बाद सब खत्म हो गया। वे सब अब दुबई चले गए हैं।
अधिकारी: कॉपी पर टीचर को गाली देने का ही तरीका मिला तुम्हें?
छात्र: मैंने कहा न सर, मैं फ्रस्ट्रेशन में था, कॉपी पर भड़ास नहीं निकालता तो पागल हो जाता।
अधिकारी: तुम्हें क्या सजा दी जाए?
छात्र: सर, सुधर जाऊंगा, नहीं सुधरा तो विवि मुझे बैन कर सकता है।
अधिकारी: इसकी क्या गारंटी है?
छात्र: सॉरी सर, पर आज के टाइम में गारंटी तो किसी भी चीज की नहीं है।
अधिकारी: कोई फोटो वगैरह तो नहीं लिया?
छात्र: फोटोग्राफी में तो मैं नेशनल चैंपियन हूं, मेरे पास सर्टिफिकेट भी है।
अधिकारी: अपने पेरेंट्स को बताया?
छात्र: नहीं, बताता तो पढ़ाई रोक देते, मैं जबरदस्ती पढ़ रहा हूं।
अधिकारी: पासपोर्ट है?
छात्र: नहीं
अधिकारी: दुबई भागने का इरादा तो नहीं है?
छात्र: नहीं सर, अब कोई फायदा नहीं है।
अधिकारी: अपनी सफाई लिखित में दीजिए
छात्र: सर, जेल तो नहीं भेजेंगे
अधिकारी: क्यों, जाना है?
छात्र: नहीं सर, पापा कही मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।