फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Girl s family brutalized young man Due to love affair in Bhadohi

प्रेमी की दर्दनाक आपबीती: दो लोगों ने कमरा बंद कर की हैवानियत... लहूलुहान हालत में पहुंचा घर, हालत देख सब सन्न

Sun, 28 Jan 2024 11:31 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Jan 2024 11:31 AM IST
सार

घटना की जानकारी पर पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी लड़के को लहूलुहान हालत में ही छोड़कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Girl s family brutalized young man Due to love affair in Bhadohi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चौरी थाना क्षेत्र के बहुतरा खुर्द गांव में युवक ने अपने साथ ही बर्बरता का किस्सा सुनाया तो सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। लव अफेयर के एक मामले में प्रेमी को घर के अंदर बंधक बनाकर पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर उसका गुप्तांग काट दिया गया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया एवं पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

पीड़ित की आपबीती सुनकर सब सन्न
पीड़ित के अनुसार 26 जनवरी की दोपहर बाद गैरेज मालिक ने पीड़ित को अपने घर बुलाया। आरोप है कि गैरेज मालिक सूरज प्रजापति, सोनू प्रजापति कन्हैया प्रजापति ने अपने घर के एक कमरे में बंद कर उसकी जमकर लाठी-डंडे से पिटाई की फिर धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। उसकी आपबीती सुनकर सब सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के लहूलुहान होने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसको घायलावस्था में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। वह किसी तरह से भागकर अपने गांव पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन युवक को लेकर चौरी थाने पहुंचे। पीड़ित परिवार ने गैरेज संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पीड़ित को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के भगवती दासपुर गांव निवासी रोहित प्रजापति (22) पुत्र झग्गड़, बहुतरा खुर्द गांव निवासी सूरज प्रजापति के ममहर बाजार स्थित मोटर ऑटो गैरेज में काम करता था। रोहित रात में भी गैरेज में ही रहता था। इसी बीच उसका गैरेज मालिक के परिवार की एक लड़की के साथ अफेयर चलने लगा। 

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार
चौरी थाने के अध्यक्ष देवेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने मुख्य आरोपी को छोड़कर बाकी लोगों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed