{"_id":"9ea0d1e8-ed0c-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"girl-gangraped-for-17-days-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती का अपहरण कर 17 दिन तक लूटी अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती का अपहरण कर 17 दिन तक लूटी अस्मत
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Jul 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
एक युवती को अगवाकर ले गए दो युवकों ने उसके साथ 17 दिनों तक सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन
किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागी युवती जब घर पहुंची तो उसने आपबीती परिवारीजनों को सुनाई।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और युवती को जिला अस्पताल भेज मेडिकल कराया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती गत 25 जून की शाम नित्यक्रिया के लिए गांव से बाहर गई हुई थी तभी वहां घात लगाए बैठे सुरेश व प्रदीप निवासी आदमपुर थाना मसौली ने उसे अगवा कर लिया।
इसके बाद दोनों आरोपी लगातार 17 दिन तक युवती को अलग-अलग स्थानों पर रखकर उसके साथ दुराचार करते रहे।
युवती के लापता होने पर पिता ने अगले दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन तब से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।
12 जुलाई को किसी तरह पीड़िता आरोपी युवकों के चुंगल से छूटकर अपने पिता के घर पहुंची।