फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Zonal Athletic Meet inaugurated in St. John's

सेंट जांस में जोनल एथलेटिक मीट का शुभारंभ

Sun, 28 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Zonal Athletic Meet inaugurated in St. John's
स्थानीय सेंट जांस स्कूल में तीन दिवसीय सीआईएससी जोनल एथलेटिक मीट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। एथलेटिक मीट के पहले दिन बालक-बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग (सब जूनियर) में सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के उमंगराज पांडेय सबसे आगे रहे। सेंट जॉंस स्कूल गाजीपुर के प्रियांशु कुमार दूसरे तथा सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल वाराणसी के आनंद पटेल तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर (सब जूनियर)बालिका वर्ग में नित्या सिंह प्रथम, दिव्यांशी सिंह द्वितीय तथा अंशिका गौतम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के अभिषेक कुमार यादव पहले, सेंट जांस स्कूल गाजीपुर के अभिषेक राव दूसरे एवं सेंट जांस स्कूल, लेढ़ूूपुर के आकाश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर सीनियर बालिकाओं में चिल्ड्रेन कॉलेज आजमगढ़ की सिमरन सिंह प्रथम, आदित्य यादव द्वितीय तथा दिव्या तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

शॉटपुट में मोहम्मद ताहिर पहले, अभिषेक कुमार दूसरे तथा अवि तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग शॉट पुट में अंश यादव, आनंद चौहान तथा सौरभ कुमार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। लांग जंप सीनियर वर्ग में कृष विश्वकर्मा पहले, उमैर अख्तर दूसरे तथा संदीप तीसरे स्थान पर रहे। मीट के अंतर्गत खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओंमें वाराणसी मंडल के 19 जिलों से आए लगभग 400 बालक-बालिकाएं भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले दीप प्रज्ज्वलनएवं ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि फादर अजय ने खेल ज्योति विद्यालय के खेल कप्तान अभिषेक राव के हाथों में सौंपते हुए प्रतियोगिता के आरंभ की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर सभी प्रतियोगी खिलाड़ियों ने शपथ ग्रहण कर खेल भावना का अनुपालन करने का संकल्प लिया। सभी विद्यालयों के बालक- बालिकाओं ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्य के प्रति संपूर्ण समर्पण ही सफलता की कुंजी है। अपना सर्वोत्तम देकर ही असली खुशी और संतुष्टि प्राप्त की जा सकती है। खेल के मैदान में ही हमें जीवन की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा मिलती है। इस अवसर पर डॉ. अशोक सिंह, सिस्टर जमीला आदि उपस्थित थे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आनंद ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed