फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   zila panchayat

अधूरे कार्यों के पूरा न होने की सदस्यों को कसक

Wed, 13 Jan 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat
गाजीपुर। जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया। पांच साल के कार्यकाल में क्षेत्रों के विकास कार्य अब भी अधूरे पड़े हैं। विकास कार्य के मूर्त रूप न ले पाने की कसक सदस्यों को है। जिले के 16 ब्लाकों में 67 जिला पंचायत सदस्य हैं। औड़िहार : सैदपुर तृतीय के जिला पंचायत सदस्य रामबचन यादव ने बताया कि जिपं की मद से सैदपुर क्षेत्र में बहुत सी सड़कों का नया निर्माण हुआ लेकिन धनाभाव के कारण कई प्रस्तावित सड़कें नहीं बन सकीं। जल्दीपुर से तिलखरा खुर्द तक की 16 सौ मीटर सड़क अधूरी बनकर छूटी है। इसी तरह बहुरा से तेतारपुर तक जाने वाली पंद्रह सौ मीटर की सड़क सीसी रोड के रूप में प्रस्तावित रही। इसका निर्माण भी नहीं हो सका। बाढ़ और वर्षा के समय में छह गांवों का संपर्क एक-दूसरे से न टूटे इसके मद्देनजर इस सड़क का प्रस्ताव पास कराया गया था। मुहम्मदाबाद : जिला पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसकी जिम्मेदारी अब जिलाधिकारी उठाएंगे। जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में बहुत सी कार्य योजनाएं अधूरी रह गई है। सदस्य फेंकू सिंह यादव गांधी ने बताया कि उनके क्षेत्र में दाउदपुर से बालापुर सड़क के किनारे 500 मीटर नाला बनाने की प्रक्रिया शुरु हो गई थी लेकिन कार्य नहीं हो पाया। चंदनी से माढ़ूपुर जाने वाली एक किमी सड़क पर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सड़क निर्मित नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जमानिया : सेक्टर-दो के जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने बताया कि ताजपुर मांझा गांव में खड़ंजा का 550 मीटर कार्य करीब नौ लाख रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया। इसमें 450 मीटर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। महुवारी भुवालचक संपर्क मार्ग से तिवारीपुर गांव तक करीब 640 मीटर खड़ंजा लगभग 10.50 लाख रुपये से स्वीकृत हुआ जिसमें करीब 580 मीटर पूर्ण हो चुका है। पहली बार हॉट मिक्स प्लांट से यह शुरू हुआ लेकिन अभी तक बन नहीं सका है। कासिमाबाद : कासिमाबाद चतुर्थ के सचिन कनौजिया ने बताया कि पूरे क्षेत्र को जितना धन मिला है उसके अनुसार विकास करने का पूरा प्रयास किया गया है। दिए गए प्रस्ताव में ग्राम पंचायत शेखनपुर में नाली एवं ढक्कन का निर्माण कार्य 12 लाख 26 हजार रुपये, कादीपुर पावर हाउस से बासुदेवपुर मार्ग पर पोल्ट्री फार्म तक पिच मार्ग 17 लाख रुपये, अलावलपुर-नोनहरा मार्ग से चौरा गांव तक सीसी कार्य छह लाख 50 हजार, खिदिरपुर से गौरा गांव तक खड़ंजा मार्ग चार लाख 40 हजार, यूसुफपुर-मऊ मार्ग से पांडेपुर गांव तक खड़ंजा मार्ग नौ लाख रुपए का कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed