फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Zero Tolerance Policy New law will be implemented from first July in ghazipur DIG op singh instructions

Zero Tolerance Policy: पहली जुलाई से लागू होगा नया कानून, जन सुरक्षा को लेकर किए जाएंगे ये काम; DIG के निर्देश

Sat, 15 Jun 2024 09:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 09:34 PM IST
सार

Ghazipur News: पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी डॉ. ओपी सिंह ने अपराध गोष्ठी की। इस दौरान विभिन्न अपराधों में की गई कार्रवाई, जनपद के टॉप टेन अपराधी, गुंडा तथा माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई का पूरी जानकारी ली।  इस दौरान उन्होंने त्योहार के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था व सुरक्षा के लिए सभी को निर्देशित किया।

विज्ञापन
Zero Tolerance Policy New law will be implemented from first July in ghazipur DIG op singh instructions
पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी डॉ. ओपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि एक जुलाई से नए कानून लागू हो रहे हैं। इसके तहत समयबद्ध तरीके से समस्याओं का निस्तारण होगा। इसमें जनता को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होंगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक अपने स्तर से संगोष्ठी कर लोगों को जागरुक भी करेंगे।

विज्ञापन


वह शनिवार को पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई थाने पर जाता है तो उसे वहीं न्याय मिल जाए। उसे ऊपर के अधिकारियों के पास न जाना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। समय सीमा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, चुनाव कार्यालय तथा साइबर क्राइम थाने का निरीक्षण किया गया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अपराध गोष्ठी में एसपी ओमवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed