फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Zamaniyan embankments to be strengthened; risk of erosion to be reduced.

Ghazipur News: जमानियां तटबंध होंगे मजूबत, कटान के खतरे होगा कम

Wed, 01 Jul 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Zamaniyan embankments to be strengthened; risk of erosion to be reduced.
गाजीपुर। जमानियां क्षेत्र में गंगा कटान से प्रभावित तटवर्ती गांवों को राहत दिलाने के लिए शासन ने तटबंध के पुनरुद्धार के लिए 71.49 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। धनराशि जारी होने के बाद सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग जल्द ही पुनरुद्धार कार्य शुरू करेगा। इससे बरसात और बाढ़ के दौरान कटान के खतरे को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अनुसार, जमानियां पंप हाउस के डाउनस्ट्रीम गंगा के दाहिने तट पर किलोमीटर 1.150 से 2.350 तक बनी कटाव निरोधक संरचना समय के साथ क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण हर वर्ष बारिश और बाढ़ के दौरान कटान का खतरा बढ़ जाता था। स्थिति को देखते हुए विभाग ने शासन को पुनरुद्धार का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने नाबार्ड पोषित योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से 71.49 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जारी आदेश के अनुसार राशि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष के निवर्तन पर रखी गई है। विभाग को निर्धारित मानकों और वित्तीय नियमों का पालन करते हुए कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


तटबंध के पुनरुद्धार से गंगा किनारे बसे गांवों को कटान के खतरे से राहत मिलने के साथ पंप हाउस और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

शासन का पत्र प्राप्त हो गया है। जमानियां में तटबंध के पुनरुद्धार के लिए 71.49 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। शासन के निर्देशानुसार निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।- हरद्वारी लाल, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed