फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth will get training in 14 new trades ranging from mobile to solar installation for self-employment.

Ghazipur News: युवाओं को स्वरोजगार के लिए मोबाइल से सोलर इंस्टालेशन तक 14 नए ट्रेड में मिलेगा प्रशिक्षण

Fri, 02 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth will get training in 14 new trades ranging from mobile to solar installation for self-employment.
गाजीपुर। अब युवाओं को पारंपरिक कारीगरी के साथ मोबाइल और कंप्यूटर मरम्मत से लेकर सोलर इंस्टालेशन, डिजिटल फोटोग्राफी और सौंदर्य-वेलनेस तक का प्रशिक्षण मिलेगा। शासन ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के दूसरे चरण में 14 नए रोजगारपरक ट्रेड शामिल किए हैं। चयनित युवाओं को संबंधित ट्रेड में 10 दिन का प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग विभाग की ओर से संचालित योजना में पहले 11 पारंपरिक ट्रेड शामिल थे। इनमें बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, सुनार, टोकरी बुनकर, हलवाई, मोची और धोबी शामिल हैं। अब दूसरे चरण में बाजार की मांग और आधुनिक कौशल को ध्यान में रखते हुए मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा, मछुआरा, मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लंबर, कंप्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टालेशन, डिजिटल फोटोग्राफी और सौंदर्य-वेलनेस को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को संबंधित काम की तकनीक, ट्रेड की बारीकियों और व्यवसाय संचालन की जानकारी दी जाएगी, ताकि प्रशिक्षण के बाद वे स्वरोजगार शुरू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाजार की बदलती मांग के अनुरूप आधुनिक कौशल पर जोर दिया जा रहा है। नए ट्रेड जोड़ने का उद्देश्य युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है।
--विवेक कुमार वर्मा,सहायक प्रबंधक उद्योग विभाग
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed