{"_id":"6abebd1299fb541b0606998d","slug":"garbage-and-debris-were-cleared-from-the-ganga-ghat-and-saplings-were-also-planted-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161303-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गंगा घाट पर सफाई करके हटाया कूड़ा और मलबा, पौधे भी लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गंगा घाट पर सफाई करके हटाया कूड़ा और मलबा, पौधे भी लगाए
विज्ञापन
शहर के नवपुरा गंगाघाट की सफाई करतीं राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत व भाजपा के पदाधिकारी। स्रोत
गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 15वें दिन बृहस्पतिवार को नगर के गंगा तट स्थित नवपुरा घाट के शिव साईं मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में चले अभियान में गंगा घाट और आसपास के तट परिसर में लंबे समय से जमा कूड़ा-कचरा और मलबा हटाया गया।
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने भी अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत का संकल्प तभी सार्थक होगा, जब स्वच्छता अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक के व्यवहार और संस्कार का हिस्सा बने। गंगा आस्था और जीवनदायिनी धरोहर है, इसलिए गंगा घाट और तटों की स्वच्छता सभी का नैतिक दायित्व है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने झाड़ू लगाने के साथ पौधरोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने में जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।