{"_id":"6abebc703277d238f103e6a0","slug":"three-smugglers-apprehended-with-38-firearms-in-three-bags-brought-from-khandwa-burhanpur-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161298-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: खंडवा-बुरहानपुर से तीन बैगों में 38 असलहे लेकर आए 3 तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: खंडवा-बुरहानपुर से तीन बैगों में 38 असलहे लेकर आए 3 तस्कर दबोचे
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त किये गये अवैध असलहा। स्रोत- पुलिस विभाग
गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कैथवलिया पुलिया पर बुधवार देर रात पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप की डिलीवरी से पहले तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पिट्ठू बैग में 38 पिस्टल और तमंचे मिले।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि तीनों मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र से असलहे लेकर गाजीपुर पहुंचे थे और उनकी डिलीवरी की तैयारी में थे। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 19 पिस्टल, 19 देशी तमंचे और 18 कारतूस बरामद हुए हैं।
एसपी ने बताया कि हथियारों के स्रोत और आरोपियों के संपर्कों की जांच की जा रही है। बुधवार की रात सूचना मिली कि कुछ अंतरराज्यीय असलहा तस्कर हथियार लेकर कैथवलिया पुलिया के पास दोपहिया वाहन के साथ मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की निगरानी शुरू कर दी। बाइक के पास तीन युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि तलाशी में पहले आरोपी रतन विश्वकर्मा के पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस मिले। उसके पिट्ठू बैग से छह पिस्टल और सात देसी तमंचे बरामद हुए। दूसरे आरोपी रवि कुमार के पास से एक पिस्टल और छह कारतूस मिले। उसके बैग से पांच पिस्टल और छह तमंचे बरामद हुए। तीसरे आरोपी अभिषेक कुमार के पास एक पिस्टल और दो कारतूस मिले। उसके बैग से पांच की पिस्टल और छह देशी तमंचे बरामद किए गए।
एसपी ने बताया कि आरोपी थाना गहमर के भदौरा निवासी रतन विश्वकर्मा और रवि कुमार और थाना दिलदारनगर के फुल्ली निवासी अभिषेक कुमार हैं। तीनों की उम्र करीब 19 से 20 वर्ष है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एसपी के अनुसार, मामले में दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।