फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Banaras-Kolkata train will halt at two stations in the district.

Ghazipur News: जिले के दो स्टेशनों पर बनारस कोलकाता ट्रेन का होगा ठहराव

Fri, 02 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Banaras-Kolkata train will halt at two stations in the district.
गाजीपुर। रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 05048/05047 बनारस-कोलकाता साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका ठहराव जनपद के औड़िहार जंक्शन समेत सिटी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है। विशेष गाड़ी का बनारस से छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को होगा। कोलकाता से इसका संचालन सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी बनारस से सुबह 10.45 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 11.50 बजे, गाजीपुर सिटी से दोपहर 12.40 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी कोलकाता से सुबह 08.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुरेमनपुर से रात 12.07 बजे खुलकर गाजीपुर सिटी से 02.02 व औड़िहार जंक्शन से रात 3.02 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी। गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed