फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth welfare distributed prizes to Mars parties

मंगल दलों को युवा कल्याण ने वितरित किया पुरस्कार

Sat, 19 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Youth welfare distributed prizes to Mars parties
गाजीपुर। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल-कूद के प्रति उनका उत्साह बढ़ाने और सपने को पंख लगाने के लिए समय-समय पर शासन की ओर से सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। चयनित मंगल दलों के सदस्यों को युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रोत्साहन पुरस्कार का वितरण किया गया। करीब 500 से ऊपर खिलाडि़यों को ब्लाकवार खेल के विभिन्न सामान वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से बाराचवर में 19, कंरडा 18, कासिमबाद 45, मनिहारी 50, मुहम्मदाबाद 50, बिरनो 42, भांवरकोल 15, भदौरा 21, रेवतीपुर 33, सादात 46, सदर 29, सैदपुर 49, देवकली 42, जखनिया 43, जमानिया 11 और मरदह 10 युवक और महिला मंगल दल में खेल-कूद का वितरण किया गया। प्रोत्साहन सामग्री में वालीबाल चार, फुटबाल चार, वालीबाल नेट दो, स्किपिंग रोप एक, डिप्स स्टैंड दो, इंफलेटर दो पीस वितरण शनिवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा किया गया। इस मौके पर नागेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार गोस्वामी, शमशेर बहादुर सिंह, योगेंद्र राम, रामअवध यादव, विजय कुशवाहा, केशव राम और मनोज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed