फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth drank pesticide medicine, died during treatment

युवक ने पी कीटनाशक दवा, उपचार के दौरान मौत

Wed, 24 Jun 2020 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Youth drank pesticide medicine, died during treatment
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव निवासी एक युवक ने किसी कारणवश मंगलवार की शाम कीटनाशक दवा पी लिया। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर उपचार में लापरवाही की आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के धुस्का गांव निवासी सत्यजीत चौधरी (19) ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे किसी कारणवश कीटनाशक दवा पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रुद्रकांत सिंह ने युवक को तत्काल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से युवक को वाराणसी ले जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के कहने पर कोतवाली के पास स्थित एक निजी अस्पताल में युवक को लेकर चले गए। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह युवक की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई लक्ष्मण चौधरी ने अस्पताल के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर में आरोप लगाया कि भाई अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। इसके बाद वाराणसी ले जाने की तैयारी चल रही थी तभी कुछ दलालों ने कोतवाली के पास स्थित निजी अस्पताल में अच्छा उपचार होने की बात कही। इस पर हम भाई को उक्त अस्पताल में ले गए। अस्पताल में अच्छी उपचार की सुविधा न मिलने से भाई की मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सत्यजीत के भाई लक्षमण द्वारा अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed