फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies in Gujarat after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर युवक की गुजरात में मौत

Sat, 16 Apr 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in Gujarat after being crushed by truck
जंगीपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रंजू शर्मा के भतीजे की गुजरात प्रांत के मोरवी जनपद के उंचीमाडल में शुक्रवार की शाम ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग गुजरात के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रंजू शर्मा के जेठ सोहन विश्वकर्मा का पुत्र प्रदीप विश्वकर्मा (26) गुजरात प्रांत के मोरवी जनपद के उचीमाडल में रहकर किसी कंपनी में काम करता था। बीते 15 अप्रैल की शाम छह बजे वह अपने कमरे से निकल पैदल ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। देर शाम दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह पांच माह पूर्व घर से गुजरात गए थे। हादसे के बाद पिता सोहन विश्वकर्मा और मां बासमती के साथ परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा एवं शेखपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने परिजनों से मुलाकात ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed