फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies in bike and auto collision

बाइक और ऑटो की टक्कर में युवक की मौत

Thu, 01 Sep 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in bike and auto collision
नंदगंज बाजार के सौरम मोड़ के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार बाइक और आटो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसका चचेरा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बरहपुर गांव निवासी शिवम (21) चचेरे भाई विशाल (17) के साथ बाइक से बरहपुर सुबह नंदगंज बाजार में कुछ काम से गया था। तभी सौरम मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराकर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शिवम की मौत हो गई। वहीं चचेरे भाई विशाल का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद माता संगीता देवी का रोरोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed