फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies due to electric shock while making fan

Ghazipur News: पंखा बनाते समय करंट से युवक की मौत

Thu, 18 Apr 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock while making fan
जमानिया। क्षेत्र के स्टेशन बाजार में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घर का पंखा बनाते समय यह घटना हुई।
विज्ञापन

स्टेशन बाजार निवासी गोविंदा जायसवाल (35) दोपहर घर में पंखा बना रहा था। इसी दौरान अचानक पंखा में करंट उतर जाने के कारण वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे अचेतावस्था में नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। पत्नी रीना और दो बच्चों के दहाड़े मारकर रोने की आवाज सुनकर मृतक के दरवाजे पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

जानकारी होते ही रिश्तेदार भी घर पहुंचने लगे। मासूम बच्चों को भी बिलखता देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। मृतक गोविंदा जायसवाल प्राइवेट नौकरी करके परिवार का जीविकाेपार्जन करता था। वह कुछ दिनों पहले ही घर आया था। घर के मुखिया की मौत से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। इस संबंध में कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed