{"_id":"6a78c95a8d5b79e0130418e9","slug":"youth-dies-after-suffering-electric-shock-while-removing-wires-from-school-roof-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-157850-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्कूल की छत से तार हटाते समय \nकरंट की चपेट में आया युवक,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्कूल की छत से तार हटाते समय करंट की चपेट में आया युवक,मौत
विज्ञापन
मृतक अजीत बिंद की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
गाजीपुर। सौरी गांव में विद्यालय की छत के ऊपर से बिजली का तार हटाने के दौरान चिलार गांव निवासी अजीत बिंद (30 वर्षीय) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के पिता छोटेलाल बिंद ने बताया कि अजीत परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। रविवार को वह सौरी स्थित एक विद्यालय की छत के ऊपर से तार हटाने के काम में लगा था। इसके लिए उसे ठेकेदार ले गया था।
इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
अजीत की शादी 2023 में नंदगंज थाना क्षेत्र में अंजली से हुई। मां सविता देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उसका भाई अनिल बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। बेटे की मौत के बाद पिता छोटेलाल समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
उधर, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि युवक की मौत करंट से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि युवक बिजली निगम का कर्मचारी नहीं था, बल्कि ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहा था। संवाद