फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies after hitting an electric pole while leaning out of the train door

Ghazipur News: ट्रेन के गेट बाहर झांकते समय विद्युत पोल से टकराकर युवक की मौत

Thu, 01 Oct 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after hitting an electric pole while leaning out of the train door
ट्रेन से गिर कर मौत की खबर में-----आशीष बिंद की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
सुहवल। थाना क्षेत्र के झारखंडे बाबा मंदिर के पास गाजीपुर सिटी- दिलदारनगर पैसेंज ट्रेन के गेट से बाहर झांकते समय विद्युत पोल से टकराकर आशीष बिंद (19) की मौत हो गई। वह फुफेरे भाई के साथ दिलदारनगर स्थित सायर माता मंदिर दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र कलवारी गांव निवासी आशीष बिंद फुफेरे भाई समीर बिंद के साथ दिलदारनगर स्थित सायर माता के दर्शन- पूजन के लिए जा रहे थे। दोनों युवक गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से दिलदारनगर की ओर रवाना हो गए। पैसेंजर ट्रेन जब झारखंडे बाबा मंदिर के सामने पहुंची तो आशीष ट्रेन की गेट से बाहर झांक रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान ट्रैक के किनारे लगे विद्युत पोल से टकराकर वह नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के युवक आशीष बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद फुफेरा भाई समीर कुमार बिंद न्यू ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से उतरने के बाद वापस घटना स्थल पहुंचा। आशीष बिंद को मृत देख रोने- बिलखने लगा। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेे लिया गया है। मृतक के मौसा वीरेंद्र बिंद की तहरीर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed