फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies after falling from train

Ghazipur News: ट्रेन से गिकर युवक की मौत

Tue, 23 Jan 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from train
मुहम्मदाबाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव के सिवान के पास सोमवार को बलिया प्रयागराज सवारी गाड़ी से गिरकर परसा गांव के युवक अमित कुमार राय उर्फ शीबू (40) की मौत हो गयी। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परसा गांव के अमित कुमार राय उर्फ शीबू सुबह वाराणसी जाने के लिए गांव से ट्रेन पकड़ने के लिए ढोढ़ाडीह रेलवे स्टेशन गये। वहां से वह बलिया प्रयागराज सवारी गाड़ी पर चढ़ गये। ट्रेन स्टेशन से खुलकर अभी कुछ दूर ही पहुंथी थी कि अचानक वे असंतुलित होकर बरईपुर गांव के पास ट्रेन से नीचे गिर गये। ट्रेन से गिरकर वह पहिया के नीचे आ गए जिससे मौत हो गई। सूचना पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मां पुष्पा राय, पत्नी ज्योति राय, प्रसन्न व उत्सव राय और पुत्री परी के रोने बिलखने से चीख- पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed