{"_id":"6afa0e5748451e78d90bda69","slug":"14-large-ct-scan-films-missing-from-medical-college-hospital-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-163998-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सीटी स्कैन की 14 बड़ी फिल्म गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सीटी स्कैन की 14 बड़ी फिल्म गायब
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के 200 बेड पुरुष अस्पताल स्थित सीटी स्कैन की करीब 14 बड़ी फिल्म और छोटी फिल्म का एक कार्टन गायब होने व बाजार में महंगे दामों पर बेचने का मामला प्रकाश में आया है।
केंद्र प्रभारी ने इस मामले की शिकायत पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से करने के साथ ही कंपनी में भी जानकारी दी है, लेकिन अबतक फिल्म उपलब्ध नहीं हो सकी है। सीटी स्कैन के केंद्रीय प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बीते करीब छह व सात नवंबर की घटना है। सीटी स्कैन में इस्तेमाल होने वाली फिल्म गायब थी। काफी खोजबीन करने से भी पता नहीं चल सका। एक फिल्म की कीमत करीब 12 से 14 हजार रुपये के बीच है।
काफी प्रयास के बाद भी जब इसकी जानकारी नहीं हुई तो सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए प्रार्थना- पत्र कॉलेज प्रशासन को दी गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर पता चला कि दो कर्मियों द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि कार्रवाई के लिए तहरीर अस्पताल चौकी प्रभारी को दी गई, लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में अब पूरे मामले की जानकारी एचएलएल संस्था के उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
उनके द्वारा निर्देश देने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि एचएलएल संस्था द्वारा सीटी स्कैन जांच का संचालन किया जाता है। संस्था द्वारा ही अपने कर्मियों की तैनाती की गई है। शिकायत के आधार पर सीसीटीवी जांच कराई गई है। पूरे मामले की जांच जल्द ही कराई जाएगी।
कोतवाल दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि कोई तहरीर व शिकायती पत्र सिटी स्कैन के फिल्म के गायब होने की नहीं मिली है। अगर शिकायती पत्र मिलती है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।