{"_id":"664a30b9c20994c7930210b0","slug":"youth-dies-after-being-crushed-by-highway-villagers-block-road-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-114919-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हाईवा से कुचलकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हाईवा से कुचलकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना के जयंतीपुर गांव के पास दुबिहा मोड़- रसड़ा मार्ग पर रविवार की शाम पांच बजे ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण में मिट्टी की ढुलाई कर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी, लेकिन ग्रामीण शव सड़क से उठाने नहीं दिए और विरोध दर्ज कराने लगे। पुलिस के समझाने- बुझाने के डेढ़ घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए। तब- जाकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जयंतीपुर गांव निवासी रमेश राजभर (23) घर से सड़क पर किसी कार्य से आया था। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहा हाईवा युवक को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे को देख ग्रामीण शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं कुछ ग्रामीणों ने खेत के सहारे सड़क पर पहुंच हाईवा को घेर लिया। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम बजे से मार्ग जामकर विरोध शुरू कर दिया। मुहम्मदाबाद सीओ अतर सिंह, थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह और एसओजी प्रभारी रामाश्रय राय के काफी मान- मनौव्वल के बाद ग्रामीण डेढ़ घंटे माने। जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध सीओ अतर सिंह ने बताया कि हाईवा को कब्जे में ले लिया गया है। चालक गिरफ्तार है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।