फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Vishal Yadav welcomed upon return after winning gold medal in state level wrestling

गाजीपुर: राज्य स्तरीय कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे विशाल यादव का स्वागत

Fri, 16 Oct 2026 09:18 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 09:18 PM IST
सार

गाजीपुर के विशुनपुरा गांव के पहलवान विशाल यादव ने राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के 79 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। गांव लौटने पर मेघबरन सिंह स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
 

विज्ञापन
Ghazipur Vishal Yadav welcomed upon return after winning gold medal in state level wrestling
गाजीपुर, विशाल यादव, कुश्ती प्रतियोगिता, स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के विशुनपुरा गांव निवासी पहलवान विशाल यादव ने राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के 79 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक  जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल करने के बाद गांव लौटने पर विशाल का स्वागत किया गया। मेघबरन सिंह स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल-मालाओं से सम्मानित किया।

विज्ञापन


13 से 15 अक्टूबर तक हुई प्रतियोगिता
खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, विंध्याचल मंडल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विशाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 79 किलोग्राम भार वर्ग के फ्रीस्टाइल मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अकादमी में मिल रही उच्च स्तरीय ट्रेनिंग
विशाल की इस उपलब्धि में उनकी मेहनत के साथ ठाकुर तेज बहादुर सिंह कुश्ती अकादमी में मिलने वाले प्रशिक्षण की भी अहम भूमिका रही। यह अकादमी मेघबरन सिंह स्टेडियम का हिस्सा है। स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने कहा कि अकादमी में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम के निदेशक एवं पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने भी विशाल की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अकादमी में एनआईएस कोच सिकंदर सोनकर के मार्गदर्शन में पहलवानों को कुश्ती की बारीकियां सिखाई जाती हैं। विशाल की जीत इसी मेहनत का परिणाम है। स्वागत समारोह में अकादमी के मैनेजर अदालत यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed