फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth beaten to death with sticks following an altercation at a liquor party in ghazipur

गाजीपुर में शख्स की हत्या: शराब की पार्टी में हुई कहासुनी, लाठी-डंडों से पीट- पीटकर मार डाला; चार पर एफआईआर

Tue, 25 Aug 2026 10:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 10:09 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में शराब की पार्टी में कहासुनी के बाद विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान लाठी- डंडों से पीट- पीटकर एक शख्स की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Youth beaten to death with sticks following an altercation at a liquor party in ghazipur
चंदन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव स्थित महादेव घाट पर शराब की पार्टी के दौरान हुई कहासुनी और मारपीट में रविवार की देर शाम हत्यारों ने चंदन सिंह (42) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे भाग गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन


कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि रायसेनपुर निवासी पंकज सिंह ने तहरीर दी है कि शाम करीब 6.30 बजे उनके भाई चंदन सिंह को विकास सिंह, बृजेश गुप्ता, मुन्ना पाण्डेय और नरेंद्र यादव अपने साथ सायर चट्टी पर शराब की दुकान पर ले गए थे। वहां से शराब खरीदने के बाद सभी महादेव घाट सायर की तरफ चले गए। 
विज्ञापन


महादेव घाट पर शराब पीते समय उनके बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर वह और उनके चचेरे भाई दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि विकास सिंह और अन्य आरोपी चंदन सिंह को गंभीर रूप से घायल कर वहां से भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; 20 मिनट में श्रेया को मारा था: विवेक ने पकड़े थे दोनों हाथ, पुनीत ने चाकू से गला रेता; कर्ज का राज खुला


चंदन सिंह के सिर के पिछले हिस्से, मुंह और दाढ़ी के नीचे गंभीर चोटें आई थीं और वह बेहोश पड़े थे। घायल चंदन सिंह को तत्काल दिलदारनगर निजी अस्पताल लेकर गए, जहां सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले आए।

प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के छोटे भाई पंकज सिंह की तहरीर पर विकास सिंह, बृजेश गुप्ता, मुन्ना पाण्डेय और नरेंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed