{"_id":"6425d9342ac46ab33a04e804","slug":"youth-arrested-with-drug-worth-one-crore-ghazipur-news-c-20-1-130474-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एक करोड़ की नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एक करोड़ की नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
नारकोटिक्स विभाग ने सुहवल थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की में की र्कारवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। थाना क्षेत्र के एक गांव में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने छापा मारकर एक युवक को भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ धर- दबोचा। टीम के द्वारा बरामद इन दवाओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। पकड़े गए युवक से टीम ने कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद उसे नशीली दवाओं के साथ सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया।
नारकोटिक्स विभाग के अधीक्षक एस. के. सिंह ने बताया कि उन्हें और उनकी टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार जमकर हो रहा है। इसके बाद वह टीम के साथ बुधवार को सुहवल थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की पहुंचे। जहां से उनकी टीम ने नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त टिंकू उर्फ पंकज यादव को दबोच लिया गया। उससे कड़ी पूछताछ और उसकी निशानदेही पर एक स्थान से करीब एक करोड़ की बूप्रोनारफीन और टरमाडोल के इंजेक्शन के साथ निट्राजेपास एवं अलप्राजोलाम की टैबलेट बरामद की गई।
मालूम हो कि इसके पहले भी सुहवल थाना क्षेत्र के गरूआमकसूदपुर में भी बीते 2022 जुलाई माह में नारकोटिक्स विभाग के छापेमारी की छापेमारी में एक दवा की दुकान से करीब पच्चास लाख की नशीली दवाएं पकड़ी गई थी। वहीं सुहवल थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग के द्वारा किए गए इस बड़े पैमाने पर छापेमारी में करोड़ों की नशीली दवाओं के बरामदगी की भनक तक सुहवल थाना पुलिस को नहीं लग सकी।
विज्ञापन
वहीं लोगों ने कहा कि थाना क्षेत्र के कई गावों में नशीली दवाओं का धंधा बड़े पैमाने पर हो रहा है।, बावजूद पुलिस आंख मूंदे हुए है। छापेमारी में नारकोटिक्स के वरिष्ठ निरीक्षक केके श्रीवास्तव, निरीक्षक रवि रंजन, कन्हैया लाल, कुलदीप गुधैनिया, उपनिरक्षक रुचि शर्मा, सुरेश कुमार, लक्ष्मी शंकर आदि मौजूद रहे।