{"_id":"6ab17b52244044e6ed0c4404","slug":"general-manager-inspected-the-functioning-and-repair-of-memu-rake-on-pit-line-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160663-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: महाप्रबंधक ने पिट लाइन पर मेमू रैक की कार्यप्रणाली और मरम्मत को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: महाप्रबंधक ने पिट लाइन पर मेमू रैक की कार्यप्रणाली और मरम्मत को परखा
विज्ञापन
औड़िहार जंक्शन पर पिट लाइन पर मेमू रैक की कार्य प्रणाली को डेमो के माध्यम से परखते पूर्वोत्तर र
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सोमवार को ट्रेन सेट डिपो औड़िहार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिट लाइन पर मेमू रैक की कार्यप्रणाली एवं मरम्मत व्यवस्था को बारीकी से परखा। रेलकर्मियों से संवाद कर ट्रेन सेट की कार्यप्रणाली और मरम्मत प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मरम्मत कार्यों में उच्च गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन तथा कार्यों में समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निरीक्षण से पूर्व महाप्रबंधक ने ट्रेन सेट डिपो में समीक्षा बैठक की, जिसमें डिपो में चल रहे विभिन्न कार्यों एवं मरम्मत गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा बैठक के बाद महाप्रबंधक ने ट्रेन सेट डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने इंजीनियरिंग स्किल प्लान, हैवी रिपेयर शेड एवं लाइट रिपेयर शेड का जायजा लिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्टोर रूम, लॉकर रूम, टूल रूम, महिला कक्ष तथा अग्निशमन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। ट्रेन सेट एवं अन्य रेल परिसंपत्तियों की मरम्मत में निर्धारित मानकों का पालन करते हुए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
महाप्रबंधक ने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं नवाचार का उपयोग करते हुए अनुरक्षण कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय रेल सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए 35,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने डिपो परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। इस मौके पर तुषार कांत पांडेय, नवीन कुमार झा, रविश कुमार तथा आशीष आदि मौजूद रहे।