{"_id":"6a6268355da1a538c70ed9af","slug":"young-man-lay-down-on-the-road-while-being-taken-to-the-police-station-traffic-jam-in-the-market-lasted-an-hour-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156646-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: थाने ले जाते समय युवक सड़क पर \nलेटा, बाजार में एक घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: थाने ले जाते समय युवक सड़क पर लेटा, बाजार में एक घंटे लगा जाम
विज्ञापन
जलालाबाद में सड़क से युवक को उठाती पुलिस। संवाद
दुल्लहपुर। जलालाबाद-नसीरपुर गांव में भूमि पैमाइश के दौरान विरोध कर रहे एक युवक को पुलिस थाने ले जाने लगी तो वह दुल्लहपुर बाजार में पुलिस वाहन से उतरकर युवक बीच सड़क पर लेट गया। इससे मार्ग पर अपह्रान 3.30 बजे से 4.30 बजे तक जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे दूसरे वाहन से थाने ले जा सकी।
बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर मौजा जलालाबाद की विवादित भूमि की राजस्व विभाग की टीम पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश और सीमांकन कर रही थी। तभी दूसरे पक्ष के मनु कुमार ने कार्रवाई का विरोध किया। आरोप है कि दुल्लहपुर बाजार पहुंचते ही मनु कुमार पुलिस वाहन से उतरकर भागने लगा।
पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो वह बीच सड़क पर लेट गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे। समझाने के बाद युवक को दूसरे वाहन में बैठाकर थाने भेजा गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पैमाइश के दौरान युवक अशांति फैला रहा था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे थाने ले जाया जा रहा था। रास्ते में वह वाहन से उतरकर सड़क पर लेट गया, जिससे जाम लग गया। वहीं इस माामले में दूसरे पक्ष से महिला समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। संवाद