फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man falls from train while making reels, dies

Ghazipur News: रील्स बनाने के चक्कर में ट्रेन से गिरा युवक, मौत

Fri, 05 Apr 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Young man falls from train while making reels, dies
बारा। रील्स के खुमार ने एक युवक की जान ले ली। ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील बना रहा युवक गहमर स्टेशन पर गिर गया। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दिलदारनगर जीआरपी ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दानापुर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के गहमर रेलवे स्टेशन के पश्चिम बुधवार की शाम लूप लाइन में सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के गेट पर एक युवक रील बना रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर वह ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन युवक के ऊपर से गुजर गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक काले रंग का शर्ट तथा नीले रंग का जींस पैंट पहने हुए था। सूचना मिलने पर गहमर स्टेशन से दिलदारनगर जीआरपी को घटना की सूचना दी गई। देर शाम मौके पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed