फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young Man Dies from Electrocution; Wedding Festivities Turn into Mourning

Ghazipur News: करंट लगने से युवक की गई जान शादी की खुशियां मातम में बदली

Wed, 06 May 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Young Man Dies from Electrocution; Wedding Festivities Turn into Mourning
महुलियां गांव निवासी-----मृतक नीलेश यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
औडिहार। सैदपुर थाना क्षेत्र के महुलियां गांव में बुधवार की अपराह्न एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। करंट लगने से 18 वर्षीय नीलेश यादव की मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया। मां सुनीता ने बताया कि घर में 7 मई को नीलेश की चचेरी बहन की शादी थी। शादी की तैयारियों के बीच घर में चहल-पहल का माहौल था। मां सुनीता ने बताया कि आमतौर पर वह ही कपड़े प्रेस करती थीं, लेकिन उस समय वह शादी की तैयारियों में व्यस्त थीं। इसी बीच उत्साहित नीलेश खुद ही अपनी शर्ट प्रेस करने लगा। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार खुद के उस समय घर पर न होने की बात कहकर विलाप करती रहीं। मृतक के पिता दिनेश यादव पुणे में मिठाई की दुकान चलाते हैं। वह भी शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहे थे, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। नीलेश तीन भाइयों में बीच के थे और पढ़ाई कर रहे थे। जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। टेंट और सजावट हटाई जा रही है, जबकि परिजन और गांव के लोग गमगीन माहौल में एक-दूसरे को ढांढ़स बंधा रहे हैं। गांव में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed