फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   young and aged man died in different accident

अलग-अलग दुर्घटनाओं में युवक और अधेड़ की मौत

Thu, 06 Feb 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
young and aged man died in different accident
मुहम्मदाबाद/खानपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुरतापुर गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात स्कार्पियों की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। खानपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव में स्थित ईंट भट्ठे के पास से देर शाम डंफर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के खावपुर गांव निवासी भोली यादव का पुत्र अखिलेश यादव (35) बुधवार की देर शाम गांव निवासी बबलू के पुत्री की तिलक में आटो से मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुरतापुर (चंदनी) के कुछ लोगों के साथ आटो से निकला। रात करीब आठ बजे चंदनी मोड़ पर अखिलेश और बबलू का रिश्तेदार मऊ के रैनी गांव निवासी रामकृत प्रजापति आटो से उतरकर कुछ लोगों से गांव का पता पूछ रहे थे। इसी दौरान भरौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो टक्कर मारते हुए फरार हो गई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य मुहम्मदाबाद लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर गंभीर हालत को देखते चिकित्सकों अखिलेश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जाते समय चौबेपुर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। उधर खानपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी रामकिशुन राजभर (50) बुधवार की देर शाम करीब सात बजे साइकिल से खानपुर बाजार जा रहा था। गांव के ईंट भट्ठा के पास मेहनाजपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दिया, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के पास मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल के परिवार वालों को सूचना देने के बाद लोग उसे सैदपुर चिकित्सालय में ले गए। परिवार के लोग वहां पहुंच गए। उपचार के दौरान रामकिशुन की मौत हो गई। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई राजनाथ की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मौके से डंफर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के खावपुर गांव निवासी अखिलेश यादव की मौत की खबर आते ही घर में मातम छा गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। लोगों के रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पत्नी प्रमिला पूरी तरह से बदहवास हो गई थी। लोग उसे जितना ढांढस बंधा रहे थे, उसकी आंखों से उतना ही आंसू बह रहे थे। वह बार बिलखते हुए यह विलाप कर रही थी कि पति की मौत के बाद अब वह अपने बच्चों का पालन-पोषण किसके सहारे करेगी। मां को बिलखता देख बच्चे नेहा (12) और निधि (10) भी मां के सीने से लगकर आंखों से नीर बहाने लग रही थी। यह दृश्य देख सांत्वना देने वालों की आंखें भी छलक जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed