Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shoe businessman's son shot dead in public in Mishrabazar

Ghazipur News: मिश्रबाजार में सरेराह गोली मारकर जूता व्यवसायी के बेटे की हत्या

Wed, 11 Nov 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Shoe businessman's son shot dead in public in Mishrabazar
शहर के मिश्रबाजार में हत्या की खबर में----मृतक मोहम्मद कौशेन की फाइल फोटो। स्रोत- सोशल मीडिया
गाजीपुर। शहर कोतवाली के मिश्रबाजार स्थित एक सराफा दुकान के पास मंगलवार की शाम करीब छह बजे कार सवार हमलावरों ने गोली मारकर जूता-चप्पल व्यवसायी के बेटे मोहम्मद कौशेन (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे एसपी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने परिजनों से बातचीत करने के साथ पूरे मामले की जानकारी ली। देर शाम मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी शुभम चौबे उर्फ लेखपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मुफ्तीपुरा निवासी मोहम्मद दाऊद ने बताया कि उनकी रौजा पर जूता-चप्पल की दुकान है। उनका बेटा मोहम्मद कौशेन भी दुकान पर ही रहता है। वह शाम 5.30 बजे दुकान से घर मुफ्तीपुरा जा रहा था। हमलावरों ने मिश्रबाजार स्थित सरेराह घर जा रहे बेटे को गोली मार दी। एक गोली बेटे के बाएं तरफ गर्दन और एक गोली पेट में लगी थी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। मोहम्मद दाऊद ने बताया कि आरोपी शुभम चौबे ने बेटे को गोली मारी है। वह दिवाली के दिन भी एक युवक को मारकर अधमरा कर दिया था, जो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शुभम चौबे को गिरफ्तार किया था। आरोप लगाया कि पुन: पुलिस ने आरोपी शुभम चौबे को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शुभम चौबे पर वाराणसी से लेकर गाजीपुर में कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है, बावजूद पुलिस ने उसे कैसे छोड़ दिया। मोहम्मद दाऊद ने बताया कि बेटे से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। पूर्व की क्या बात इसकी कोई जानकारी नहीं है। इधर, सरेशाम हत्या की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकक्ष के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि सरेशाम जूता-चप्पल व्यवसायी के बेटे मोहम्मद कौशेन की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी शुभम चौबे पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गई है। एसओजी और सर्विलांस सहित अन्य पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
मृतक के पिता मोहम्मद दाऊद की तहरीर पर आरोपी शुभम चौबे उर्फ लेखपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। उसके पूर्व से लेकर अब तक के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विनय कुमार सिंह, एसपी गाजीपुर

दुकानों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मिश्रबाजार के दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को टीम खंगालने में जुटी हुई है। फिलहाल तो यह जानकारी हुई है कि कार से शुभम चौबे बाहर निकलकर मोहम्मद कौशेन को गोली मारा है। सीसीटीवी फुटेज से यह देखने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके साथ और कितने हमलावर थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित : डीआईजी
गाजीपुर। शहर के व्यस्त मिश्र बाजार क्षेत्र में मंगलवार की शाम युवक की गोली मारकर हत्या की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाकर विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने कहा कि पीड़ित और आरोपी पक्ष में एक साल पहले भी विवाद हुआ था। डीआईजी वैभव कृष्ण के अनुसार, मंगलवार को गाजीपुर के मिश्र बाजार क्षेत्र में एक युवक पर कार सवार हमलावरों ने गोलीबारी की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान माता काली मंदिर के समीप उसे निशाना बनाकर गोली मारी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। डीआईजी ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed