{"_id":"67b231abd29034b7c002aa94","slug":"wrestling-with-a-prize-of-rs-15-lakh-ended-in-a-tie-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-128311-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बराबरी पर छूटी डेढ़ लाख रुपये की इनामी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बराबरी पर छूटी डेढ़ लाख रुपये की इनामी कुश्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमापार। क्षेत्र के भटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में बाला सिंह स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता में डेढ़ लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दर्जनों पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाया। रामेश्वर पहलवान और विजय बाबर के बीच प्रतियोगिता की सबसे बड़ी डेढ़ लाख की कुश्ती हुई, जो बराबरी पर छूटी।
वहीं उदयवीर कोटिसा और पवन हाथरस के बीच हुई 60 हजार की कुश्ती, अमित करमपुर और राजबहादुर सतमेसरा के बीच 35 हजार की कुश्ती बराबरी पर रही। 5 हजार रुपये की कुश्ती में साहिल शेखपुर छपरा को पुष्कर मदनापुर ने और आशीष भीमापार ने अजय अजगरा को पटखनी दी।
इसके अलावा 20 हजार रुपये की हुई कुश्ती में शिवानंद संतकबीरनगर ने संदीप वाराणसी को दांवपेच दिखाते हुए पटखनी दी।
इसके पहले मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल, सैदपुर के ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव अैर सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर, राजेश सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात आयोजक प्रिंस सिंह ने सभी अतिथियों को साफा बांधकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान संतोष यादव, हिमांशु सिंह, आशीष श्रीवास्तव, बबलू यादव, मुन्ना सिंह, डीएन सिंह, रोहित गुप्ता बुलट आदि रहे।