{"_id":"65cd0531b268907a5008bbad","slug":"wrestlers-from-purvanchal-dominated-the-wrestling-competition-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-110754-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्वांचल के पहलवानों का दबदबा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्वांचल के पहलवानों का दबदबा रहा
विज्ञापन
सैदपुर क्षेत्र के करमपुर स्थित अखाड़े पर बुधवार को आयोजित ठाकुर मेघबरन सिंह, तेजबहादुर सिंह स्मारक इनामी कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्वांचल के पहलवानों का दबदबा रहा। इस मौके पर कई पहलवानों की कुश्तियां बराबरी पर छूटी। करमपुर के पहलवानों ने दमखम का लोहा मनवाया। इस अखाड़े के अमित राजभर ने पंजाब के गौरव को पांच मिनट में पराजित करके नगद इनाम जीता। इसी तरह करमपुर के सोनू ने मऊ के अमित को हराया। विजेता पहलवानों में भुजाड़ी के विमलेश, करमपुर के पंकज, शेखपुरा छपरा के अभिषेक प्रमुख हैं।
ढाई लाख रुपए के इनाम वाली कुश्ती पंजाब के कपिल धामा और डीएलडब्लू वाराणसी के अश्वनी गिरी के बीच तथा गाजीपुर के रितेश और पंजाब के नवाब अली के बीच हुई। दोनों कुश्ती बराबरी पर रही। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के अलावा आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर के पहलवानों ने अखाड़े पर दम दिखाया। कुश्ती प्रतियोगिता में जौनपुर के मंगल सिंह, गाजीपुर के रामू और वाराणसी के मन्नू पहलवान को अखाड़े पर बुलाकर आयोजकों ने सम्मानित किया। निर्णायक मंडल के लल्लन सिंह, महेंद्र सिंह, अदालत यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई। इसके पहले मां सरस्वती और हनुमान जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन और ठाकुर मेघबरन सिंह तथा तेजबहादुर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम आरंभ हुआ। संयोजक राधेमोहन सिंह, रमाशंकर सिंह, आलोक सिंह, अनिकेत सिंह, गंगासागर सिंह ने नामचीन पहलवानों को माल्यार्पण कर और उन्हें साफा बांधकर उनका स्वागत किया l इस मौके पर विजय बहादुर सिंह प्रधान, मुन्ना यादव सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान और कुश्ती प्रेमी उपस्थित थे।