फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worship of Mother Kushmanda

चौथे दिन हुई मां कूष्मांडा की आराधना

Sat, 28 Mar 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Kushmanda
गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शनिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने घरों में मां कूष्मांडा की आराधना की। घरों में श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे पूजन-अर्चन की आवाज बाहर तक सुनाई देती रही। कोरोना वायरस की वजह से देवी मंदिरों का कपाट बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

इस वर्ष कोरोना वायरस की वजह से लाकडाउन होने से जिले के मां कामाख्या धाम, रेवतीपुर स्थित मां भगवती, करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी, मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया, सैदपुर स्थित मां काली मंदिर, देवकली के चकेरी धाम स्थित दुर्गा मंदिर, शादियाबाद स्थित टड़वा भवानी, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता सहित अन्य प्रसिद्ध देवी मंदिरों का कपाट बंद है। इससे श्रद्धालुओं को निराशा हुई है। श्रद्धालु सुबह शाम घरों में ही मां दुर्गा के पूजन-अर्चन का कार्य कर रहे हैं। घरों से देवी के पूजन-अर्चन की आवाज सुनाई दे रही है। दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, सादात, भीमापार, खानपुर, औड़िहार, सैदपुर, देवकली, नंदगंज, करंडा, बहरियाबाद, शादियाबाद, जखनिया, गहमर, सेवराई, रेवतीपुर, सुहवल, दिलदारनगर, जमानिया, मतसा, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, सिधागरघाट, बहादुरगंज, कठवामोड़ संवाददाता के अनुसार चौथे दिन भी लोगों ने घरों में मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed