फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Workers are on strike, employees of the organization

हड़ताल पर रहे श्रमिक संगठन के कर्मचारी

Wed, 02 Sep 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 02 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Workers are on strike, employees of the organization
देश के दस प्रमुख श्रमिक संगठन (ट्रेड यूनियन) के आह्वान पर जिला श्रमिक समन्वय समिति के तत्वावधान में कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान नलकूप मंडल कार्यालय पर एकत्र होकर कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन


विभिन्न रास्तों से होते हुए जुलूस सरजू पांडेय पार्क पहुंचा जहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को जमकर कोसा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता समिति के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह ने सरकार के श्रम कानूनों की तीखी आलोचना करते कहा कि सांसद और विधायक अपनी सुविधा एक स्वर से मेज थपथपाकर लेते हैं लेकिन श्रमिकों को देने के नाम पर आर्थिक घाटा
विज्ञापन


होने का रोना रोते हैं। सह संयोजक आरएम राय ने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की पोषक एवं मजदूर विरोधी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा कि कर्मचारी अपनी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध सभा में निर्भय नारायण सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, अभयराज सिंह, मनोज राय, अनंत सिंह, डा. दुर्गेश सिंह, सुरेन्द्र कुमार यादव, सौरभ पांडेय, विजय नारायण यादव, वंदना सिंह, सायरा परवीन, तारा सिंह, वृंदा सिंह, अंजू सिंह, सर्वजीत

यादव, जयराम यादव, राव विरेन्द्र, नागेन्द्र यादव, अजय, अभय सिंह, राकेश सिंह, रामानुज सिंह, राजेन्द्र तिवारी, मुहम्मद अफजल, मयंक श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, जमुना, चन्द्रिका यादव, विरेन्द्र सिंह, रामकुंवर कुशवाहा, नौबत मौर्य, सेचू यादव,

रामअवध यादव, अरुण सिंह, विवेक सिंह शम्मी, सत्यप्रकाश, सर्वेश सिंह, विजय शंकर तिवारी, श्रीकृष्ण सिंह, अतुल सिंह, प्रभात पांडेय, बृजेश यादव, वरुण सिंह, विनोद सिंह, चौधरी दिनेश चन्द्र राय, राणाप्रताप सिंह, श्याम नारायण सिंह, मुकेश

यादव, अमित श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव तथा अखिलेश यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एवं संचालन परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने किया।

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, दूरभाष केन्द्र पर कर्मी मुख्य द्वार पर ताला बंद कर धरने पर बैठे रहे। इस अवसर पर राजकुमार शुक्ला, रामजी यादव, अरुण, कन्हैया, माया यादव, जयनाथ यादव, लक्ष्मी देवी तथा अरुण सिंह उपस्थित

रहे। भारतीय जीवन बीमा निगम की सभा मेें मंडलीय संयुक्त मंत्री संतोष कुमार सिंह, गोपाल सिंह, धर्मेन्द्र, विजय, शशिकांत पांडेय, रामविलास शर्मा, विजय बहादुर सिंह, दीपनारायण सिंह, गोरखनाथ दुबे, दिनेश ने विचार व्यक्त किया।

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की सभा में राजन गुप्ता, विजय, विश्वानंद तिवारी, खेदू पांडेय, राजेश राय, महेन्द्रनाथ राय, अंजनी कुमार चौबे तथा रामदुलार उपस्थित थे।

नंदगंज संवाददाता के अनुसार, मांगों को लेकर डाक कर्मी हड़ताल पर रहे। सभा की अध्यक्षता उप डाकपाल अनिल सिंह यादव एवं संचालन विरेन्द्र यादव ने किया। मरदह संवाददाता के अनुसार स्थानीय डाक कर्मी हड़ताल पर रहे। सभा में

शक्ति बाबू, विरेन्द्र प्रताप सिंह, श्रवण कुमार सिंह, दिवाकर पांडेय, राजनाथ प्रसाद तथा सुग्रीव सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता उप डाकपाल त्रिलोकी ने की। पचोतर नेशनल इंटर कालेज के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग को लेकर

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। बैठक में राजेन्द्र चौबे, अजय कुमार सिंह, शशिकांत सिंह, निर्मला सिंह, जनार्दन सिंह कुशवाहा, अमरनाथ, उदयप्रताप सिंह, सागर राम तथा मनीष सिंह उपस्थित थे।
अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह ने की।

श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आयोजित हड़ताल के तहत जिले के सभी बैंकों, डाकघरों एवं दूरभाष केन्द्र बंद रहे। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर यूनियन बैंक आफ इंडिया की महुआबाग स्थित शाखा के पास आयोजित सभा में

क्षेत्रीय सचिव जितेन्द्र शर्मा ने सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की।
इस अवसर पर आयोजित सभा में हरिद्वार सिंह यादव, संतोष कुमार, हरिकेश, मुहम्मद तसौवर, ओमप्रकाश सिंह, गुलाब

सिंह, छोटेलाल, ब्रह्मदेव यादव, राजीव, दीपक, राजू, अमित, इन्द्र, भगवान, मोती सिंह यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी-डी एवं पोस्टमैन के राष्ट्रीय आह्वान पर डाक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके

चलते डाकघरों में ताले लटकते रहे। प्रधान डाकघर परिसर में हुई सभा में हरिवंश सिंह, अशोक सिंह, रविन्द्र कुमार राव, सुभाषचन्द्र तिवारी, सतीश सिंह यादव, प्रभुनाथ सिंह यादव, उमेश यादव, वाल्मीकी शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया।

अध्यक्षता संघ की तीनों शाखाओं के अध्यक्ष जेबी राम, दसई राम तथा धनश्याम सिंह ने संयुक्त रूप से की तथा संचालन श्रीनाथ सिंह यादव ने किया। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

पीरनगर स्थित दूरभाष केन्द्र पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए मूल्यवृद्धि पर रोक लगाने, रोजगार पैदा करने के लिए ठोस कदम उठाने, सभी मजदूरो ंके लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा कवच, स्थाई

कार्यों में ठेकेदारीकरण पर रोक तथा श्रम कानू, संशोधनों पर रोष जताया। सभा में आतिश श्रीवास्तव, बीएसएनएल ईयू के जिला सचिव एसएन सिंह, एनएफटीई के जिला सचिव श्यामलाल, वीएन शर्मा, अनिल राय, राजेश, राकेश मौर्य, एसपीएस

यादव, दिलीप कुमार, शैलेन्द्र राय, आरपी सिंह, एसपी चौधरी, एके सिंह, दुर्गेश, सीबबी वर्मा, उमाशंकर, बृजेश, रामसेवक, नारायण राय, शिवमूरत, मेवालाल, अखिलानंद पांडेय आदि उपस्थित थे।

श्रमिक संगठनों की हड़ताल के चलते सभी बैंकों पर ताला लटकते रहे। बैंक अधिकारियों की माने तो हड़ताल से जिले में लगभग 80 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। एटीएम मशीन का भी उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिला। जानकारी के अभाव में बैंक में लेनदेन के सिलसिले में आए लोगों को हड़ताल से निराश लौटना पड़ा।

भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में तुलसीसागर स्थित कार्यालय से बुधवार को मार्च निकाला। विभिन्न रास्तों से श्रम कानूनों में संशोधन बंद करो आदि मांगों को लेकर निकला मार्च सरजू पांडेय पार्क

में सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर पार्टी की केन्द्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने 14 महीने के कार्यकाल में मजदूर विरोधी नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। पार्टी सरकार के


मजदूर विरोधी कदम क खिलाफ जनांदोलन तेज करेगी। सभा में जिला सचिव रामप्यारे राम, राजेश वनवासी, मुहम्मद सगीर, योगेन्द्र भारती, नंदकिशोर, सत्येन्द्र, संजय भारती, विजयी, लालजी, प्रमोद बिंद, बुच्चीलाल, आजाद, राजेश बिंद,

अमरनाथ पासवान ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. रणवीर सिंह तथा संचालन योगेन्द्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed