फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worker engaged in cleaning in Pokhara died by drowning

पोखरे में सफाई में लगे मजदूर की डूबकर मौत

Wed, 28 Sep 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Worker engaged in cleaning in Pokhara died by drowning
मरदह थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद बस्तपुर गांव में मंगलवार की शाम पोखरे में डूबकर एक मजदूर की मौत हो गई। बुधवार को ग्रामीणों ने शव को निकालकर ग्राम प्रधान के दरवाजे पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के लिए सरकारी सहायता की मांग की । कासिमाबाद तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। तब जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी देवेंद्र राम उर्फ मिठाई (35) मनरेगा श्रमिक था। वह अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ गांव के पोखरे की सफाई कर रहा था। मजदूर समय से पूर्व पोखरे से बाहर निकल कर घर चले गए, लेकिन देवेंद्र राम कार्य में जुटा रहा और देर शाम गहरे पानी में डूब गया। इधर घटना की जानकारी होते ही कासिमाबाद सीओ बलिराम एवं मरदह थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

दूसरे दिन ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से बाहर निकाला। श्रमिक का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण प्रधान के दरवाजे पर एकत्र हो गए और गंभीर आरोप लगाते हुए परिवार के लिए मुआवजे की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने समझा-बुझाकर शव कब्जे में लेना चाहा, लेकिन ग्रामीण अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। कुछ देर बाद कासिमाबाद तहसीलदार जया सिंह मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलवाने की आश्वासन देकर मामला शांत कराया।इस संबंध में तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed