फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women's Commission member hears grievances; issues directives for timely resolution.

Ghazipur News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं शिकायतें, समय पर समाधान के निर्देश

Thu, 23 Jul 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission member hears grievances; issues directives for timely resolution.
खेतासराय सोंधी ब्लाक में जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करती राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द।
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने बुधवार को लाइन बाजार स्थित निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा की और जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम (न्यायिक) केराकत बिंदु लता, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी और महिला एवं बाल सम्मान प्रकोष्ठ के प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन -इसके बाद सोंधी (शाहगंज) ब्लॉक सभागार में एक महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम और कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कानूनों पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। गीता बिंद ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने आसपास की अन्य पात्र महिलाओं तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बच्चों से संबंधित समस्याओं के लिए 1098 और महिलाओं की सहायता के लिए 181 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed