फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women will take care of toilets

शौचालयों की देखभाल करेंगी महिलाएं

Fri, 09 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Women will take care of toilets
ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों की देखभाल अब गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इसके एवज में उन्हें ग्राम पंचायत निधि से प्रति माह छह हजार रुपये दिए जाएंगे। हालांकि अभी इसकी जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को नहीं सौंपी गई है। मालूम हो कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सामुदायिक शौचालय बनाया जाना है। जिले के सोलह विकासखंडों के 1238 ग्राम पंचायतों में अब तक 758 में सामुदायिक शौचालय बन गए हैं। शेष 480 पंचायतों में कुछ जगहों पर निर्माण जारी है जबकि कुछ जगहों पर जमीन न मिलने से निर्माण नहीं शुरू हो सका है। जहां शौचालय बन गए हैं वहां अभी तक इसकी देखरेख की जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को नहीं सौंपी गई है। यही नहीं पंचायतों द्वारा स्वयं सहायता समूह से आवेदन तक नहीं मांगे गए हैं। बताया गया है कि सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालय बनवाने वाले ग्राम सचिव को शासन तथा विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि पंचायतों में बन रहे सामुदायिक शौचालयों की देखरेख स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से की जाएगी। इसके लिए पंचायतों की तरफ से उन्हें प्रतिमाह छह हजार रुपये दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed