{"_id":"6a68f9e3900e41b53d093626","slug":"women-were-informed-about-safety-measures-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-156956-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: महिलाओं को सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: महिलाओं को सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी
विज्ञापन
गहमर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, कस्बों, विद्यालयों में बालिकाओं एवं महिलाओं को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, शक्ति सदन और सखी निवास का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस कर्मियों ने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड और डिजिटल अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।