फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women's Congress will come on the road against women's atrocities

अब महिला कांग्रेस कागज पर नहीं सड़कों पर दिखेगी

Tue, 22 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Women's Congress will come on the road against women's atrocities
ग़ाजीपुर। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष महिला कमेटी पूर्वी उत्तर प्रदेश शहला अहरारी ने कहा कि अब महिला कांग्रेस कागज पर नहीं सड़कों पर दिखेगी। वर्तमान सरकार में महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है। इसके खिलाफ हम जल्द जनांदोलन करेंगे। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी का सहयोग करते हुए बूथ स्तर पर महिलाओं की टीम गठित कर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं का संगठन मजबूत होता है तो पार्टी हमें समुचित भागीदारी सुनिश्चित कर सम्मान प्रदान करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए पार्टी हमेशा तत्पर रहती है। महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष ऊषा चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाएं कांग्रेस की मजबूती में नींव की ईंट बन सकती हैं। अंत में पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कुसुम तिवारी, प्रीति सिंह, रीता सिंह, महबूब निशा, जहरुननिशा, पूजा, शहर अध्यक्ष सुनील साहू, रविकांत राय, डॉ. जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, सतीश उपाध्याय, मनीष राय, राकेश राय, संटू जैदी, लालसाहब यादव, पत्ती बिंद, पूजा, मुन्नी, पिंकी सिंह, रीना सिंह, निर्मला बिंद, गीता जायसवाल, सुमन पांडेय, बबिता गुप्ता, प्रीति, मुन्नी पांडेय आदि उपस्थित थीं। अध्यक्षता महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष ऊषा चतुर्वेदी और संचालन उपाध्यक्ष सपना मौर्य ने किया।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed