फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jayaprakash Narayan was an astute politician: Gopal

कुशल राजनीतिज्ञ थे जयप्रकाश नारायण : गोपाल

Mon, 12 Oct 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Jayaprakash Narayan was an astute politician: Gopal
गाजीपुर। सपा की ओर से पार्टी कार्यालय समता भवन पर रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे।
विज्ञापन

वह जंग-ए-आजादी के महान सेनानी, समाज सुधारक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुमूल्य योगदान दिया और आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई। आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के नौजवानों की आवाज वर्तमान सरकार अनसुनी कर रही है। उसकी समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि 1970 में तानाशाह इंदिरा सरकार के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा सरकार को पदच्युत करने के लिए संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया था। वह महान समाज सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से जाना गया। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी तेज थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था।

बिहार से उठी संपूर्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर जल उठी थी। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामजन्म चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed