{"_id":"6acbf1044c18b40b760e055e","slug":"municipal-council-president-accused-of-reneging-on-promises-councilors-raise-slogans-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-161960-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नगर पालिका अध्यक्ष पर वादाखिलाफी \nका आरोप, सभासदों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नगर पालिका अध्यक्ष पर वादाखिलाफी का आरोप, सभासदों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निजी उपयोग के विरोध में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरनारत सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के खिलाफ तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
सभासदों ने कहा कि 11 सितंबर 2026 की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से नवीन गृहकर को स्थगित करने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बावजूद प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार कर नगरवासियों से जबरन वसूली का दबाव बनाया जा रहा है।
सभासदों ने छह सूत्रीय मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने में राकेश प्रजापति, शिवबचन यादव, मोहन राम, प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, शमीम अंसारी, उमराव यादव, राजा बाबू सहित कई सभासद मौजूद रहे। संवाद